हरियालो राजस्थान अभियान के तहत किया पौधरोपण
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । राजकीय उच्च माध्यमिक सात्यूं, तारानगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से हरियालो राजस्थान अभियान “एक पेड मां” के ‘नाम के तहत विद्यालय परिसर, खेल मैदान, औषधि वन उद्यान में वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में संस्थाप्रधान राकेश कस्वा ने पेड लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, गोपीराम सारण तथा सशचींद्रपाल सहारण की देखरेख में एनएसएस के वालीन्टर्स ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में सभी स्टाफ साची, ग्रामीणो, अन्य लोगो ने भाग लिया।
भामरा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानाचार्य कमलेश के नेतृत्व में 300 पेड़ खेल मैदान परिसर में लगाए गए तथा सभी विद्यार्थियों को पेड़ों की देखभाल की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर प्राध्यापक कृष्ण कुमार, वरिष्ठ अध्यापक मंजू बाला, मुकेश कुमारी, भगवाना राम,मनीराम, भारती, सुशीला, शारदा, लक्ष्मी, सेवानिवृत वरिष्ठ अध्यापक मनीराम, अभिभावक माणकचंद प्रताप सिंह आदराम, अनिल कुमार, राकेश कुमार, सहित सभी विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण में सहयोग किया।