महिला मंडल की साधारण सभा का हुआ आयोजन

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल, लाडनूं की वर्ष 2025–2026 की साधारण सभा का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल के अमृतम भवन में अध्यक्ष आरती कठौतिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। नवकार मंत्र के साथ बैठक का शुभारम्भ हुआ। तत्पश्चात सभी ने मंगलाचरण में प्रेरणा गीत को प्रस्तुति दी।
सेवा केंद्र व्यवस्थापिका हाकम कीर्ति लता जी ने प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। अध्यक्ष आरती कठौतिया ने स्वागत भाषण के माध्यम से सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष सुमन गोलछा के द्वारा संविधान का वाचन किया गया।
उपमंत्री सुनीता बैद ने गत साधारण बैठक का वाचन किया सभी ने ओम अर्हम द्वारा उसे पारित किया। मंत्री लीना दूगड़ ने वर्षभर में आयोजित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सेवा एवं रचनात्मक गतिविधियों का विस्तृत कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसे सदन द्वारा पारित किया गया। कोषाध्यक्ष सुमन बेद ने मंडल का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत करते हुए वित्तीय वर्ष का संपूर्ण लेखा-जोखा सदन के समक्ष रखा।अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित मर्यादा हमारी पहचान बने टॉपिक पर संगठन मंत्री मीनू बोथरा ने कन्या मंडल के साथ , जिसमें कोमल चौरडिया, हर्षिता बोथरा, कुमकुम कोठारी और जयश्री नाहटा ने प्रस्तुति दी।

You might also like