हरियालो राजस्थान अभियान के तहत मोक्षधाम में हुआ पौधारोपण
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत शहर के दो मोक्षधामों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मीणा मोक्षधाम और बलाई मोक्षधाम में दो दर्जन से अधिक पौधे लगाए गए।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
मीणा मोक्षधाम में राजाराम मीणा के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर मोक्षधाम परिसर को हराभरा बनाने की पहल की गई। वहीं बलाई मोक्षधाम में कन्हैयालाल शार्दूल के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। केवल पौधा रोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षण देना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों, मोक्षधामों और अन्य खाली स्थानों पर पौधारोपण कर आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर और स्वच्छ पर्यावरण तैयार किया जा सकता है। ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान को जनभागीदारी से मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक लोगों से पौधारोपण में भाग लेने की अपील की गई। पौधारोपण के दौरान उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम से मोक्षधाम परिसर में हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश भी दिया गया।