न्यायालय परिसर में अधिवताओं ने लिया रक्तदान का संकल्प
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । महिला एवं बाल विकास समिति, श्रीमाधोपुर के तत्वावधान में आगामी 20 अगस्त 2026 को पटवारी धर्मशाला श्रीमाधोपुर में आयोजित होने वाले द्वितीय भव्य रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन न्यायालय परिसर श्रीमाधोपुर में किया गया। इस अवसर पर श्रीमाधोपुर न्यायालय के बार अध्यक्ष श्रवण यादव, सचिव धर्मेंद्र सामोता, गिरिराज शर्मा, दिनेश सिंह, हनुमान सामोता, सुदेश सामोता, अनिल यादव, गोविंद नारायण तंवर, झाबरमल, दीपेंद्र भारद्वाज, अजय हरितवाल, रामजीलाल सैनी, सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे ओर नगर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही । उपस्थित अधिवक्ताओं ने समिति की इस सामाजिक और मानवीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमित खुराना और सचिव एडवोकेट मनीष भारद्वाज के नेतृत्व में के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस दौरान समिति की पूरी टीम शिविर की व्यवस्थाओं और पूर्व तैयारियों को लेकर मुस्तैद नजर आई।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि 20 अगस्त को आयोजित होने वाले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों और आपातकालीन स्थिति में मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। समिति ने क्षेत्र के युवाओं और आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महादान में अपनी भागीदारी निभाएं और शिविर को सफल बनाएं।