पर्यावरण संरक्षण जागृति रैली के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

प्रदीप कुमार सैनी
दांतारामगढ़ (नवयत्न) । श्री कल्याण विमेन वेलफेयर सोसाइटी दंतारामगढ ने जनशिक्षण संस्थान सीकर के सौजन्य से संस्था से जुडे लर्नरस की सहायता से अपने कार्यालय से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर जागृति रैली का आयोजन किया। रैली को मोनिका सामोर उपखंड अधिकारी दांतारामगढ, रतनलाल यादव रामगढ एवं पूजा चौहान निदेशक जनशिक्षण संस्थान सीकर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जो कि रामगढ़ के मुख्य मार्गों से जागृति श्लोकों के साथ गुजरते हुए पंचायत समिति परिसर पहुंची। जहां विकास अधिकारी रामनिवास झाझडिया, उपखण्ड अधिकारी मोनिका सामोर, पूजा चौहान, रतनलाल यादव एवं संस्था फाउण्डर बाबूलाल कुमावत के कर कमलों द्वारा वृक्षारोपण किया। रैली संस्था कार्यालय पर सभा में तब्दील हुई जहां पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर निबन्ध, भाषण, चित्रकला एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई जिसमें विजेता रेशमा चौधरी राजलिया, कविता, पूजा शर्मा दांता पूजा हरिजन श्यामगढ़, निकिता वर्मा भारीजा, कोमल कुमावत रामगढ़, अनुष्का चौधरी धोलासरी, प्रिंस कुमावत भोरडो का बास, मनीषा दादरवाल दानजी का बास, खुशबू कुमावत रामगढ़, पूजा ऐचरा सहित विजेताओं को मेहमानों द्वारा मोमेन्टोज, प्रमाण पत्र एवं सभी सहभागियों को शिक्षण सामग्री वितरित की। रतनलाल यादव ने सभी को 10 पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पूजा चौहान ने पर्यावरण संरक्षण के अनेक उपायों पर प्रकाश डाला। इस अवसर परमानन्द कुमावत स्किल निदेशक, ज्योति कुमावत पूर्व एनवीवाई ब्लॉक दांतारामगढ, सुशीला मांडिया एवं रविसिंह राठौड़ जनशिक्षण पदाधिकारीगण, बरजी देवी, सुशीला महला, पूजा वर्मा प्रशिक्षकगण उपस्थित रहे। संस्था फाउण्डर बाबूलाल कुमावत ने बताया कि संस्था आगामी वर्षा ऋतु में दांतारामगढ़ तहसील के 20 राजकीय विद्यालयों के खेल मैदानों में 1000 वृक्ष मय ट्री गार्ड सहित लगायेगी।

You might also like