स्व. ठाकुर प्रहलाद सिंह की 30वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

मधु दहिया
बुहाना (नवयत्न)। बाबा उम्मदसिंह कॉलेज में शुक्रवार को बुहाना के स्व. ठाकुर प्रहलाद सिंह की 30वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इसमें क्षेत्र के स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने स्व. प्रहलाद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, पूर्व उपप्रधान राजपाल, रामवती, राजेंद्र प्रसाद, कृष्ण यादव, राजेश रांगेय, जोगेंद्र सिंह, भोजराज, कुलदीप सिंह, सत्यवीर सिंह, लीलूराम, दिनेश शर्मा और विजय कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने स्व. ठाकुर प्रहलाद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन और समाज के लिए किए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि समाज के लिए किए गए अच्छे कार्य हमेशा याद किए जाते हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते हैं। श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने स्व. प्रहलाद सिंह की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके विचारों और सामाजिक योगदान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम श्रद्धा और सम्मान के माहौल में संपन्न हुआ।

You might also like