एक महिने से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । केसीसी के बस स्टैंड पर एक माह पूर्व जान लेवा हमला करने के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक आरोपी पर पुलिस ने दस हजार रूपए का एक पर पांच हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपियों को न्यायालय में पेस किया जहां से उन्हें तीन दिन के पीसी रिमांड पर भेज दिया। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 15 मार्च को कॉपर बस स्टैंड पर बनवास निवासी सुभाष सैनी के ऊपर जान लेवा हमला हुआ था। इस संबंध में पिड़ीत के चचेरे भाई मनोज सैनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया कि 15 मार्च की शाम को चचेरे भाई सुभाष सैनी के पास फोन आया, जरूरी काम के बहाने कॉपर बस स्टैंड बुलाया था, सुभाष बाइक से कॉपर बस स्टैंड पहुंचा तो वहा पर नानूवाली बावड़ी निवासी श्रीराम, रजनीश, भरगड़ान की ढाणी निवासी राकेश भरगड़ सहित दो-अन्य ने गाड़ी लगा कर उसे रोक कर धारदार हथियार व सरियों से सुभाष पर हमला कर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में उक्त आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर नानूवाली बावड़ी निवासी श्री राम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन राकेश भरगड़ व रजनीश गुर्जर फरार चल रहे थे। राकेश भरगड़ पर पुलिस ने दस हजार रूपए का इनाम, रजनीश पर पांच हजार रूपए का इनाम घोषित किया। आरोपियों की तलाश के लिए थानाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने आरोपियों की तलाश के लिए संग्दिध स्थानों पर तलाश की, मुखबीर के जरीए सूचना मिली की उक्त दोनों आरोपी नानूवाली बावड़ी के पास है। सूचना पर मौके पर दबीस देकर राकेश भरगड़ व रजनीश गुर्जर को पकड़ कर सख्ती से पुछताछ की तो उन्होंने वारदात करना कबुल कर लिया। दोनों आरोपियों को जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेस किया गया जहा सं उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों से अन्य के बारे में पुछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि श्री राम सैनी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

You might also like