रोड पर अचानक टूटकर गिरे बिजली के दो पोल, मची अफरा-तफरी; बिजली सप्लाई ठप

कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राकेश जैन ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन कर दी सूचना

श्रीराम तिवाड़ी 
नोखा (नवयत्न)। शहर के रोड़ा रोड पर बुधवार को अचानक बिजली के दो पोल टूटकर मुख्य सड़क पर गिर गए। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। सड़क पर बिजली के पोल गिरने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत पोल टूटकर गिरने के कारण आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बंद हो गई, जिससे लोगों को परेशानी हुई। घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राकेश जैन ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन के माध्यम से सूचना दी तथा जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर टूटे हुए पोल हटवाने और विद्युत आपूर्ति सुचारु करवाने की मांग की। अचानक हुए इस हादसे से क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। मुख्य सड़क पर बिजली के पोल गिरने से राहगीरों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रही।
You might also like