यूजीसी नेट की परीक्षा स्थगित
नई दिल्ली,14 मई। देशभर में जारी लॉकडाउन के कारण परीक्षाओं के स्थगन का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए की तरफ से आयोजित होने वाली यूनिवर्सिटी ग्रांड कमीशन राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2020 यूजीसी नेट 2020 को भी स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद जून में होने वाली यह परीक्षा अब आयोजित नहीं की जाएगी। इस बारे में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने लाइव बातचीत वेबिनार के दौरान कहा कि जून में प्रस्तावित यह परीक्षा तय शेड्यूल पर आयोजित नहीं होगी। परीक्षा की संशोधित तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आवेदन की तारीख बढ़ी15 से 20 जून तक आयोजित होने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) को कोरोनोवायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए निरस्त कर दिया गया है।