शहरी सेवा शिविर : वार्ड 25, 26 व 27 के नागरिकों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा शहरी सेवा शिविर अभियान के तहत मंगलवार को नगर पालिका परिसर में वार्ड संख्या 25, 26 एवं 27 के लिए शिविर का आयोजन किया गया। अधिशाषी अधिकारी सहदेव दान चारण के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। शिविर के दौरान कृषि भूमि संबंधी 3 आवेदन एवं 3 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र का 1 आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना का 1 आवेदन, पेंशन योजना के 2 आवेदन, जनआधार के 5 प्रकरण, आधार सीडिंग के 3 तथा साफ-सफाई से संबंधित 2 आवेदनों का भी निस्तारण किया गया। अन्य विभागों की ओर से भी कस्बेवासियों को राहत प्रदान की गई। बिजली विभाग ने 3 तथा जलदाय विभाग ने 2 समस्याओं का समाधान किया। वहीं पालनहार योजना के तहत 1 आवेदन प्राप्त हुआ तथा 4 लाभार्थियों का सत्यापन किया गया। शिविर में नगर पालिका के सहायक अभियंता विकास मीणा सहित फायरमैन हुकुम सिंह, अर्जुन सिंह, गोविंद, चंदन सिंह बारी, पायल नाई, प्रेमरतन नाई, महेंद्र कुमार भार्गव, लोकेश शर्मा, निर्मल, महेंद्र मारू, जसवंत, दिलीप, राजकुमार, मनोज कुमार एवं अन्य पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे ।