शिक्षक संघ शेखावत ने सौंपा ज्ञापन
सुभष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । राजस्थान शिक्षक संघ के प्रांतीय आव्हान पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा ग्रीष्म अवकाश में कई गयी दो दिन की कटौती के आदेशों की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तारानगर में होली जलाई गई। इसके बाद संगठन की तरफ से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बबलेश शर्मा को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर संगठन के सभाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, मंत्री इंद्राज स्वामी, कार्यकारी अध्यक्ष मंगल सिंह महला, विजय सिंह जाखड़, सुभाष सैनी, अविनाश गोदारा, मनोज चारण, विनोद कस्वां, राजेन्द्र धेतरवाल, मदन सहारण, ओमप्रकाश बांगड़वा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।