राउमा विद्यालय में वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जयंती मनाई

सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । आरटीओ ऑफिस के पास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपली नगर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती शनिवार को बड़े धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय स्टॉफ एवं विद्यार्थियों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विद्यालय के गौरव सेनानी शिक्षक जयपाल सिंह शेखावत ने जयंती कार्यक्रम में कहा कि महाराणा प्रताप ने सिखाया था की झुकना नहीं है, चाहे हालात कैसे भी हो। महाराणा प्रताप केवल राजा ही नहीं, एक विचार है जो हर पीढ़ी को अन्याय के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत देता है।
इस अवसर सुनीता खीचड़, सुमन चौधरी, कमल चौधरी, पूजा कुमारी, अर्पित कुमारी, संदीप कुमार, सुमन सिसोदिया, सुभीता देवी एवं चंदा देवी आदि मौजूद रहे।

You might also like