भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बने विकास भालोठिया

अशोक राईका
झुंझुनू (नवयत्न)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने रविवार को पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों की प्रदेश स्तरीय टीम की घोषणा की। इसमें पूर्व सैनिक विकास भालोठिया को भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर भालोठिया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्माए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ए प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार तथा प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंद्र पूनिया का आभार जताया। भालोठिया ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और लगन से निभाएंगे। प्रदेशभर के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के हितों से जुड़े विषयों को सरकार और संगठन तक पहुंचाने के साथ ही उनके कल्याण के लिए प्रभावी तरीके से कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

You might also like