स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस पदक से सम्मानित हुए बुहाना के सवाई सिंह तंवर

अशोक राईका
झुंझुनू (नवयत्न)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बीकानेर के डॉ करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में जयपुर कमिश्नरेट जिला पश्चिम के करधनी थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक सवाई सिंह तंवर को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। बतादे की राज्य स्तरीय समारोह में सवाई सिंह तंवर को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में उन्हें पुलिस पदक प्रदान कर उनकी सेवाओं की सराहना की गई। सवाई सिंह तंवर मूल रूप से झुंझुनूं जिले की बुहाना तहसील के रहने वाले हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तर के समारोह में पुलिस पदक से सम्मानित होने पर बुहाना क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने सवाई सिंह तंवर को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे बुहाना के लिए गौरव का विषय बताया।

You might also like