विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्ष मित्र सम्मान समारोह आयोजित

ओमप्रकाश 

नवलगढ़ (नवयत्न)। डूंडलोद फाटक स्थित गुरुकृपा उद्यान बाग एवं पौध नर्सरी के सौजन्य से ऑक्सीजन जन आंदोलन – एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान के तहत वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ (सांखू) के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भव्य वृक्ष मित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक कुमार शर्मा (मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, झुंझुनू) सहित उपस्थित अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं वृक्षारोपण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

समारोह में आत्माराम सीबीईओ नवलगढ़, बनवारीलाल नेहरा (सेवानिवृत्त सीबीईओ खंडेला), डॉ. के.डी. यादव, डॉ. दयाशंकर जांगिड़, कुलदीप पुनिया एसीबीईओ नवलगढ़, सुभाष चंद्र भूत, रामदेव भाम्मू, अमित शर्मा सीए, सुभाष चंद्र कृषि अधिकारी झुंझुनू, बजरंग सिंह कृषि पर्यवेक्षक चेलासी, रोहिताश ढाका सहायक निदेशक कृषि विभाग झुंझुनू, कमल कुमार प्रबंधक एसबीआई मुकुंदगढ़, बीरबल सिंह गोदारा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वृक्ष मित्रों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में श्रवण कुमार फगेडिया (भदवासी), संत कुमार मीणा, उमेश कुमार माथुर, सुनीता शर्मा, संपत बुगालिया, मनोज कुमार रूंनला, राजू सैनी, नेकीराम पुनिया, बलवीर चौधरी, संतोष पिलानिया, मुकेश कुमार जाखड़, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र पूनिया, अशोक कुमार ढाका, नरेश कुमार टेलर, रवि नायक एवं बलवीर धायल सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र सिंह बुगालिया ने किया। इस दौरान भामाशाह संजय कुमार सैनी का सभी अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। वहीं वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ एवं कुलदीप पुनिया का स्वागत मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

नर्सरी संचालक संजय कुमार सैनी को भी अतिथियों ने साफा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्तियों को पौधे भेंट किए गए ।कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया गया।

You might also like