पक्षियों के लिए लगाए जा रहे परिंडे 

 

रमेश शर्मा 

मलसीसर (नवयत्न ) । जनकल्याण सेवा संस्था के पर्यावरण संरक्षण , जल संरक्षण एवम सामाजिक सरोकार के अभियान की कड़ी में भामाशाहों के आर्थिक सहयोग से लगातार छः वर्षो से कस्बे के पांच चिन्हित स्थलों पर पक्षियों को दाना पानी पक्षी प्रेमी स्वय सेवको के सहयोग से डाला जा रहा है। संस्था की ओर से प्रतिमाह अढ़ाई क्विंटल अनाज शमसान भूमि,कब्रिस्तान, भूतनाथ मंदिर(मेडी) शिव मंदिर (पुलिस थाना के सामने) एवम योग स्थल ( बंका की जोहड़ी ) पर प्रतिदिन सुबह के समय डाला जाता है। ओर पक्षियों को गर्मी के मौसम मे पेड़ से परिंडे लगाकर पानी की व्यवस्था लगातार की जा रही है. इस भीषण गर्मी में संस्था की ओर से रोपित पौधो में लगातार पांच वर्षो से पानी के टैंकर डलवाए जा रहे है।ग्रंथो में भी लिखा है कि पक्षियों को दाना पानी देने से जीवन में आने वाले सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। ऐसा माना जाता है कि पशु और पक्षियों को खाना खिलाने से आपका मन शांत रहता हैं. ग्रह क्लेश दूर होते हैं. आपके बिगड़े काम बनने लगते हैं।

अपील : किसी भी भामाशाह को अगर पक्षियों के लिए दाना पानी डालकर पुण्य प्राप्त करने की इच्छा है तो संस्था से जुड़कर पुण्य का कार्य कर सकते है। इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए संस्था अध्यक्ष डॉ भवानी शंकर शर्मा से व्यक्तिगत या फोन से संपर्क करें

You might also like