खेत के विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट 

निसं 

सुजानगढ़ (नवयत्न)। स्थानीय सदर पुलिस को मलसीसर गांव की निवासी पुष्पा पत्नी ताराचंद ने मुकदमा दर्ज करवाकर बताया है कि मैं मेरे नाबालिक पुत्र अमित के साथ खेत जा रही थी। तभी मेरे खेत के बाहर सड़क की तरफ मनीषा, पूजा, मंजू, प्रतापसिंह, भवानीसिंह मुझे जान से मारने के ईरादे से खड़े थे। पहुंचते ही मेरे साथ आरोपियों ने गाली गलोच किया। समझाने पर उन्होंने कहा कि तेरे पति ने कोर्ट मुकदमा कर रखा है, वो उठा लो और खेत हमें दे दो, वरना जान से मार देंगे। फिर मनीषा व अन्य लोगों ने मुझे नीचे गिरा दिया और थाप, मुक्कों व लाठियों से मारपीट करने लगे। इस घटना का मेरे नाबालिक पुत्र ने विडियो बनाया तो मंजू ने मेरे पुत्र को भी लाठी से मारा। जब मैं चिल्लाई, तो राहगीरों के दकालने पर आरोपियों ने मुझे छोड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You might also like