सैन समाज सम्राट समिति का कार्यकर्ता सम्मेलन और सम्मान समारोह
बृजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । शहर के न्यू सुलतानिया गेस्ट हाउस में सैन समाज सम्राट समिति का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन और सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुभाषचंद्र सैन गोठड़िया रहे। इस दौरान उन्होंने समाज की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें अन्य समाजों से प्रेरणा लेकर अपने समाज में भी व्यापक सामाजिक और राजनैतिक जागरूकता लानी होगी। वक्ताओं ने शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं को आगे लाने और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को रोकने पर बल दिया। इसके अलावा, सेविंग-कटिंग की दुकानों पर रेट में समरूपता रखने और समाज हित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सैन महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर की गई। तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश सैन सुनारीवाल, महेन्द्र भारतीय, अनिल सैन और देवेश के नेतृत्व में प्रदेश व जिला पदाधिकारियों का साफा पहनाकर और मालाओं से अभिनंदन किया गया। इस मौके पर समाज हित में निरंतर सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला और तहसील स्तर के वरिष्ठ समाजसेवियों व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की, जिनमें चिड़ावा से विश्वनाथ चांगिल, मनोज कुमार कालोया, मुकेश कालोया, मोहनलाल मोल्याण, पूर्णमल मोल्याण, रितेश, कपिल व मुकेश मोल्याण, भवानी सिंह चांगिल, सुरेंद्र चांगिल, संजय चांगिल, राकेश कुमार चांगिल, विनीत बनोरिया, महावीर प्रसाद, गोविंद हर्षवाल, बबलू हर्षवाल, लालचंद कालोया और रामावतार आदि शामिल हुए। इसके साथ ही झुंझुनूं से पवन कुमार रोहिवाल व कमल कुमार, नरहड़ से उमराव सिंह व बिहारीलाल नरड़िया, आसलवास से हरदीप सैन, बागासन से विश्वामित्र, तोगड़ा से होश्यार सिंह, भाखरी से नरेश कुमार, धुलवा से संतकुमार, मेघपुर से राजेश कुमार, भगीना से दयाराम, भोड़की से संदीप रावलदिया, विगोदना से सुनील कुमार, सूरजगढ़ से संदीप कुमार, पिलानी से सुरेश सैन व रणधीर सिंह सहित काफी संख्या में सैन बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश सैन ने आभार व्यक्त किया।