घर पर रहकर की मेहनत, बिना ट्यूशन 93% अंक हासिल कर बेटी ने बढ़ाया परिवार और समाज का मान

रणवीर सिंह 

चिड़ासन/चनाना (नवयत्न)। क्षेत्र के एक गाँव की प्रतिभाशाली छात्रा मोनिका ने कक्षा 12वीं विज्ञान (पीसीएम) में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। मोनिका, विजेन्द्र सिंह की पुत्री है और लोहिया पब्लिक स्कूल, चिड़ावा की डेस्क स्कॉलर छात्रा रही है।

 

मोनिका की इस उपलब्धि की खास बात यह रही कि उसने बिना किसी ट्यूशन और बिना हॉस्टल में रहे, केवल घर पर रहकर ही अपनी पढ़ाई पूरी की। उसकी इस मेहनत और लगन ने पूरे गाँव का गौरव बढ़ाया है।

 

मोनिका की सफलता के पीछे उसके परिवार का भी अहम योगदान रहा। उसके पिता विजेंद्र कुमार, माता मुकेश कुमारी, दादा बलबीर नेहरा, दादी संतरा देवी, चाचा सुनील नेहरा और चाची सावित्री देवी ने मिलकर उसका लगातार हौसला बढ़ाया और पढ़ाई में हर संभव सहयोग दिया।

 

मोनिका अपनी इस सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के निदेशक राम सिंह नेहरा के साथ-साथ अपने पूरे परिवार को देती है, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से वह यह मुकाम हासिल कर सकी।

You might also like