रोग से आरोग्य की ओर योग शिविर का हुआ सफल समापन, योगाचार्य का सम्मान
सुभाष वर्मा
तारानगर (नव्यत्न) । जोड़ीवाल धर्मशाला में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का समापन उत्साह एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। शिविर के अंतिम दिन महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया।
समापन अवसर पर योगाचार्य अरविंद जागिड़ का सम्मान कर उनके द्वारा दिए गए स्वास्थ्य एवं योग संबंधी मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया। योग समिति के आयोजक राजेश सगतानी,प्रवीण धीरवसिया संदीप अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर की थीम “रोग से आरोग्य की ओर” रही, जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को प्रसाद वितरण किया गया। प्रतिभागियों ने शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता बताई।