योग दिवस को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष इन्द्र चंद शर्मा के नेतृत्व में योग प्रशिक्षण का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम मे जिले की योग संयोजक नीलम मिश्रा के साथ मंच पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनोज बाटड़, योग प्रशिक्षक आलोक कौशिक, महावीर जांगिड़, विशाखा कुमावत,सुमन सारण, प्रियंका कुल्हरी, सन्तरा चौधरी इत्यादि ने योग प्रोटोकोल के अनुसार योग की बारिकिया बताई। सभी अतिथियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश दिया।
मंडल अध्यक्ष इन्द्र चंद शर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ एवं संतुलित रखने का माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से नियमित योग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में एडवोकेट बजरंग लाल, राज शर्मा, विजय सिंह राणा, भावेश कुमावत, दिनेश पाराशर, गिरधारी सैनी, सीमा शर्मा, तरुण डिकिया, भवानी नायक, संजू सैनी, नरेश कुमावत, मनोहर फुलवरिया, प्रियंका, अशोक जी, अनीशा परी, बॉक्सर दक्ष, आशीष, प्रियांशु, रौनक, तानिया, पारस, रवि, प्रकाश, अजय बडग़ूजर, लक्ष्मण, हर्षित शर्मा, खुशाल, केशव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया तथा योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन स्वस्थ भारत, सशक्त भारत एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को योग से जोडऩे का आह्वान किया।