नाले को लेकर भाजपा नेता ने किए सवाल
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । भाजपा नेता राजकुमार तंवर ने कहा है कि हाल ही में धरने पर पहुंचे विधायक मनोज मेघवाल ने जर्जर नाले का मुद्दा उठाया कि बाई पास रोड़ पर नालों की दुर्दशा हो रही थी, लेकिन उन्होंने नालों के लिए कितने लाख की राशि जारी की। तंवर ने कहा कि आप तो दो बार विधायक रह चुके, आपको पता है कि नाला जर्जर है, फिर भी आपने इस नाले के लिए व्यवस्था करते हुए बजट क्यों नहीं दिया। आप नाले की दुहाई देते हो, लेकिन नाले के लिए विधायक कोटे से राशि स्वीकृति करते। क्योंकि ये समस्या तो सालों से विद्यमान है। इसलिए हमारी विधायक से मांग है कि नाले के लिए अपने कोटे से राशि जारी कर इनकी मरम्मत या नया नाला निर्माण करवाया जावे।