सड़क हादसे मे एक युवक की मृत्यु
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न )। शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे सुजानगढ़ सालासर रोड पर लोढ़सर गांव स्थित तेजाजी मंदिर के पास दो मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाईक सवार गंभीर घायल हो गया। सूचना पर सदर थाने से एसआई गीता रानी मौके पर पहुंची तथा टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार, नवरतन बिजारणिया, हरिओम खोड़ द्वारा युवक को सुजानगढ़ अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया। जहाँ डॉ रामरत्न बिस्सू ने जाँच के बाद मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक गोपाल (45) पुत्र रावताराम जाट, निवासी खालियां का था, जो कि लोढ़सर मे काम करता था। किसी काम से वापस लौटते वक्त ये हादसा हो गया। पुलिस ने परिजनो की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।