6.18 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर चलाए गए एक दिवसीय अभियान के तहत नोखा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रायसर रोड स्थित पावर हाउस के पास एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.18 ग्राम स्मैक बरामद की। सीआई गोविंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए परमाराम जाट को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्टेबल तेजाराम, जेठूसिंह और सुरेश शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

You might also like