अधिवक्ता-न्यायिक अधिकारी कर्मचारी क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

हरीश देवंदा
नीमकाथाना (नवयत्न)। अभिभाषक संघ, नीमकाथाना के तत्वावधान में अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों के मध्य आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का जोल्डा-जोहड़ा, गोडावास खेल मैदान में समापन हुआ। प्रतियोगिता में न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों की टीम विजेता रही, जबकि अधिवक्ताओं की टीम नंबर एक उपविजेता रही। समापन समारोह में अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश संतोष कुमार ने विजेता टीम के कप्तान अरविंद यादव तथा उपविजेता टीम के कप्तान एवं अधिवक्ता राम सिंह गुर्जर को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम संख्या एक अरविंद यादव को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। वहीं अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश राकेश कुमार शर्मा, अधिवक्ता आशीष गुर्जर तथा न्यायिक कर्मचारी अजय गजराज को विभिन्न मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द एवं खेल भावना को बढ़ावा मिला। समापन समारोह में अभिभाषक संघ अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, सचिव गिरधारी लाल बागड़ी, अधिवक्ता राजेंद्र भाटिया, बलवीर जाखड़, नरेश सामोता, हरीश देवन्दा, नवीन यादव, जितेंद्र कुमार अग्रवाल, नवीन कुमार सैनी, होशियार सिंह बड़सरा, नरेंद्र सैनी सहित अनेक अधिवक्ता एवं न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

You might also like