अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद
डी के सैनी
जयपुर। (नवयत्न) । जयपुर पुलिस कमिश्नरेट (दक्षिण) की डीएसटी टीम ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी कट्टा बरामद किया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन आग’ के तहत संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राज ऋषि राज ने बताया किअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर के सुपरविजन में डीएसटी टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा लगातार निगरानी और सूचना संकलन के बाद आरोपी कासिम पुत्र रमजानी (25 ) निवासी तिलहर, मोहल्ला सितारगंज, थाना शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी रोहिणी नगर (रेनवाल मांझी, जयपुर ग्रामीण) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से मौके पर एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।