युवक की पीट-पीटकर हत्या : घर से बुलाकर ले गए थे बदमाश
निसं
जयपुर (नवयत्न) । आमेर थाना क्षेत्र में नगीनों का काम करने वाले तीस वर्षीय युवक की लाठियों-सरियों से बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का मामला सामने आया है। गंभीर घायल युवक की एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। बुधवार को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।