कुंड में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
निसन
बीकानेर (नवयत्न) । श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव नोसरिया की रोही स्थित एक खेत की ढाणी में बने पानी के कुंड में डूबने से 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान परन जाट के रूप में हुई है। मृतक के भाई ओमप्रकाश ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार दोपहर परमाराम कुंड से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी से भरे कुंड में गिर गया। समय पर बाहर नहीं निकल पाने के कारण उसकी डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच एएसआई आवड़दान को सौंपी है।