चोरी और गुम हुए 100 मोबाइल फोन बरामद

नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न) । चूरू पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए जिले के 17 थाना इलाके से चोरी और गुम हुए करीब 30 लाख की लागत के 100 मोबाइल फ़ोन बरामद किए है शुक्रवार क़ो एसपी दफ़्तर में एएसपी सुनील कुमार ने मिडिया से मुख़ातिब होते हुए बताया की चूरू पुलिस ने 15 मई से 31 मई तक साईबर सैल और पुलिस थानो के सहयोग से 17 पुलिस थाना इलाके के चोरी और गुम हुए 100 मोबाइल फ़ोन क़ो ट्रेस कर बरामद किया. एएसपी ने कहा अभियान का मुख्य उद्देश्य पीड़ित परिवादियों क़ो राहत देना था, जिनका गाढ़ी कमाई से खरीदा फ़ोन चोरी या गुम हो गया ऐसे में वे परिवादी जो आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें फ़ोन चोरी और गुम होने की स्थिति में नया मोबाइल फ़ोन खरीदना पड़ता है और आर्थिक रूप से परिवादी टूटता है ऐसे में उच्चअधिकारियो के निर्देश पर साईबर सैल टीम के प्रभारी भागीरथ, हैड कास्टेबल सुरेंद्र,धर्मवीर,रमाकांत, सत्यवान,सुनील कुमार, अनिल कुमार और महिला कास्टेबल मनीता की विशेष भूमिका रही और एसपी कार्यालय में मोबाइल फ़ोन के वास्तविक मालिकों क़ो उनके चोरी और गुम हुए मोबाइल फ़ोन सुपुर्द किए गए।

You might also like