विश्व पर्यावरण दिवस पर मंढ़ा-सुरेरा विद्यालय में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
प्रदीप कुमार सैनी
दांतारामगढ़ (नवयत्न) । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंढ़ा-सुरेरा में “एक पेड़ लोकतंत्र के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में नीम के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के महत्व पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में साक्षरता प्रभारी एवं ईएलसी प्रभारी रमेश कुमार मोहनपुरिया ने बताया कि साक्षरता शिक्षार्थियों, ग्रामीण महिलाओं, स्वयंसेवकों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत सभी उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई।
प्रभारी अध्यापक ने साक्षरता अभियान के तहत नियमित अध्ययन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षार्थियों को स्वयं तथा अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गर्मी के मौसम में लू से बचाव, घर पर अध्ययन जारी रखने तथा खेतों और घरों में अधिक से अधिक पेड़ लगाकर प्रकृति संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और प्रकृति के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया।