श्री बालाजी नर्सिंग कॉलेज द्वारा 151 यूनिट रक्तदान

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय श्री बालाजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा बुधवार को श्री बालाजी एजुकेशन हब के भूतपूर्व चेयरमैन स्वर्गीय चैधरी कानाराम चंदेलिया की ग्यारहवीं पुण्यतिथि एवं अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के उपलक्ष में हर वर्ष की भांति स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा नर्सिंग की देवी फ्लोरेंस नाइटेंगल के समक्ष मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई और विभिन्न प्रकार की नर्सिंग क्षेत्र से जुड़ी रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसी क्रम में बुधवार को स्वर्गीय चैधरी कानाराम चंदेलिया की स्मृति में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 36 छात्राओं, 105 छात्रों एवं 10 गणमान्य नागरिकों द्वारा कुल 151 यूनिट रक्तदान किया गया। संस्था के निदेशक डॉ पूसाराम चंदेलिया ने कहा की श्री बालाजी एजुकेशन हब में -नर सेवा को नारायण सेवा.. मानकर कार्य करने की शिक्षा दी जाती है। संस्था के एडमिन ऑफिसर डॉ अरुण शर्मा ने नर्सिंग विद्यार्थियों को नर्सेज दिवस की थीम हमारी नर्सेज हमारा भविष्य, एंपावर्ड नर्सेज, सेव लाइफ्स के बारे में बताया और और कहा कि रक्तदान – महादान जीवन बचाने का महान अभियान है इससे जीवन बचाने की मुहिम को बल मिलता है। श्री बालाजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ सुनीता खिलेरी ने स्वयं रक्तदान कर छात्राओं को प्रेरित किया और छात्राओं में इसका प्रभाव देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता भोम सिंह राठौड़, योगेश पूनिया, हरीश पायला, जगदीप मूंड, रामकिशोर जानू, नरेंद्र सोनी एवं कार्यालय कर्मी श्रवण कुमार स्वामी ने भी रक्तदान कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। व्याख्याता कविता चैधरी ने सभी रक्तवीरों का आभार प्रगट किया। इस अवसर पर सहयोगी स्टाफ के अनिता टेलर, ओमप्रकाश भींचर, सावित्री मेघवाल, भंवरलाल प्रजापत, मोतीराम जाट, बनवारीलाल मेघवाल, केशुराम डूकिया, मुंशी खान, हरक्यूलिस थॉमस, ललित वाल्मीकि, सोनू, सुनीता आदि उपस्थित रहे। रक्तदान का शुभारंभ बी.एस. सी नर्सिंग अंतिम वर्ष के छात्र आशीष यादव, विवेकानंद बंशीवाल, मोहित रिणवा, पुनीत बरोड़ आदि ने रक्तदान के साथ किया। रक्त संग्रहण का कार्य दानाराम सेवदा के मार्गदर्शन में लायंस चेरिटेबल ट्रस्ट ब्लड सेंटर सुजानगढ़ द्वारा किया गया। संचालन छात्रा संजू चैधरी एवं मनीषा चैधरी ने सामूहिक रूप से किया।

You might also like