राजकीय कन्या महाविद्यालय में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीमाधोपुर में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत हुई जिसके तहत “एक पेड़ महाविद्यालय के नाम” एक अनोखी योजना का प्रारंभ किया गया है । इस योजना में महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्राएं शामिल है । बताया गया है कि प्रथम चरण मेंमहाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सांवरमल जाट द्वारा एक पपीता का वृक्ष लगाकर शुरुआत की गई। इसके बाद स्टॉफ सदस्य डॉ. सुवालाल द्वारा पपीता का वृक्ष लगाकर योजना को आगे बढ़ाया। तत्पश्चात लक्ष्मी वर्मा, गुंजन, ओणम शर्मा, साक्षी एवं भावना ने एक -एक पपीता का वृक्ष गोद लेकर उनकों लगाया एवं पानी देकर आज से देखभाल प्रारम्भ कर दी । इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्राओं को वृक्षों के महत्त्व को समझाते हुए बताया कि 10 कुओं के बराबर एक बावड़ी होती है और 10 बावडियों के बराबर एक मित्र होता है और 10 मित्रों के बराबर एक पुत्र होता है और 10 पुत्रों के बराबर एक वृक्ष होता है।

You might also like