भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का 3 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण अम्बेडकर भवन में सम्पन्न
संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न) । आज दिनाँक 30 मई 2026 को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला सचिव राजेश बिजारणिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि माकपा का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर कामरेड हेतराम बेनीवाल नगर,अंबेडकर भवन झुंझुनूं में सम्पन्न किया हुआ।
सर्वप्रथम तीसरे दिन के प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र कि अध्यक्षता कॉमरेड फूलचंद बर्बर ने की l
प्रथम सत्र कि शिक्षक पार्टी कि वरिष्ठ नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड वृंदा करात ने पहचान कि राजनीति और सामाजिक प्रश्न धर्म,जाति, लिंग पर विषय पर बात रखी l
कॉमरेड वृंदा करात ने बताया कि संघ ओर भाजपा द्वारा 2014 में सत्ता संभालने के बाद पहचान कि राजनीति को आधार बनाकर लोगों के बीच पहचान के आधार पर फूट डालकर राज्य ओर पूंजी के वर्चस्व पर कोई खतरा नहीं आये के लिए किया जा रहा है वर्ग आधारित आंदोलनों को कमजोर करने कि कोशिश में पहचान पर आधारित राजनीति को पैसे के बल पर बढ़ावा दिया जा रहा है इसके खिलाफ सीपीएम वर्ग आधारित आंदोलनों का निर्माण कर समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा अनुभव किये जाने वाले जातीय, सामाजिक ओर लैंगिंग उत्पीड़न के मुद्दों को उठाएगी l
आज के समय में साम्राज्यवादी ताकतों द्वारा मुख्य सामाजिक इकाई राष्ट्रवाद और वर्ग को कमजोर कर जातीयता, धर्म, ओर इन पर आधारित संकीर्ण लामबंदी को बढ़ावा दिया है जिससे राष्ट्रीयकरण कि बजाए निजीकरण को बढ़ावा देकर राष्ट्र ओर राज्य को कमजोर कर रोजगार के अवसर सीमित कर दिये गये है l
मार्क्सवादी विचारों के साथ वर्ग संघर्ष के लिए दलित और आदिवासी, महिला के उत्थान के साथ मनुस्मृति संस्कृतियों के खिलाफ एकीकृत ओर व्यापक संघर्ष को बढ़ावा दिया जाएगा
कॉमरेड वृंदा करात ने धार्मिक पहचान और धार्मिक विश्वास पर पार्टी के स्पष्ट रूख को बताया कि अंतरात्मा, धार्मिक विश्वास और पूजा कि अबाधित स्वतंत्रता एक मूल अधिकार है इसकी सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाना चाहिए पर इसके साथ ही कम्युनिस्ट भौतिकवादी समझ के दृष्टिकोण को अपनाकर चलते है जिससे धार्मिक आडंबर का विरोध करते हुए हमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण को को आगे बढ़ाना है l
जब की आरएसएस राजनीति में हिंदुत्व के नाम पर सांप्रदायिक ताकतों के साथ पहचान कि राजनीति को बढ़ावा देकर राष्ट्रवाद के नाम देश के युवाओ को बेरोजगारी के गर्त में ले जा रही है जब कि देश के युवाओ को चाहिए कि वो वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाकर मार्क्सवादी विचारों के साथ सरकार के खिलाफ अपने हक और अधिकार के लिए लामबंद होकर संघर्ष करें l
प्रशिक्षण शिवर के दूसरे सत्र में सीकर सांसद कॉमरेड अमराराम ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितिया ओर पार्टी कि भूमिका विषय पर बात रखते हुए कहा कि पार्टी वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियो में केंद्र शासित भाजपा सरकार द्वारा पूंजीपरस्त सांप्रदायिक नीतियों के चलते असंवैधानिक तरीके से जन विरोधी नीतियों को लागू किया जा रहा है,देश में विपक्ष कि आवाज को दबाने के लिए ईडी एवं सीबीआई का दुरूपयोग किया जा रहा है
ऐसी विपरत परिस्थितियों में जहाँ अंबानी, अडानी जैसे पूंजीपतियों की संपत्ति लगातार बढ़ रही है वहीं आम जनता पेट्रोल डीजल रसोई गैस कि लगातार बढ़ती कीमतों के चलते महंगाई कि मार को झेल रही है और आदमी की बचत कम होती जा रही है और घर खर्च चलना मुश्किल होता जा रहा है l
बिजली का आम जनता के जीवन में बहुत महत्व है परन्तु स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता को महंगी बिजली देने कि योजना बनाकर लूटने का प्रयास किया जा रहा है ऐसी परिस्थियों में माकपा को राजस्थान में आम जनता को लामबंद करते हुए व्यापक जन संघर्ष करने कि आवश्यकता है l