स्व. अनिल मीणा की तृतीय पुण्यतिथि पर किया रक्तदान
विनोद स्वामी
मुकुंदगढ़ (नवयत्न) । घोड़ीवारा खुर्द स्व.अनिल मीणा की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। टीम के सदस्य अमित जांगिड़ ने बताया राजेंद्र मीणा हर साल अपने बड़े भाई स्व. अनिल मीणा की याद में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन करवाते है । सभी रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है और यह समाज सेवा का एक श्रेष्ठ माध्यम है। युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर रक्तदान कर दिवंगत को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकती है।
इस मौके पर गोरधन मीणा, राजेश धाभाई, सोनू मीणा, विजय योगी, संदीप झूरिया, रज्जाक चोपदार, मोहित जांगिड़, सुनील सैनी, निखिल जांगिड़, अमित मीणा, प्रमोद डुंडलोद, सतपाल, रजनीश, कुलदीप, अनिल, मुकेश, विशाल, निरंजन लाल, इमरान चोपदार सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद रहे।