निराश्रित 37 गौवंश को खींदास गौशाला भिजवाया

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । शहरी सेवा शिविर 2026 के अन्तर्गत जलदाय विभाग, विद्युत विभाग, पशुपालन विभाग, सामजिक न्याय एंव अधिकारीता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुर्वेद विभाग, चिकित्सा विभाग, रसद विभाग, आरयूडीआईपी द्वारा अपने अपने विभागों से संबंधित फ्लेगशीप योजनाओं के द्वारा आमजन को निरन्तर राहत प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है तथा विभिन्न जन समस्याओं का निस्तारण शीघ्रता से किया जा रहा है। अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि जिला कलक्टर एवं उपखण्ड अधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों की पालना में पालिका द्वारा पिछले तीन दिवस में अभियान चलाकर पहली पट्टी व ऋषभ द्वार से क्षेत्र से 37 निराश्रित पशुधन को पकड़कर खींदास गौशाला में भिजवाया गया। चौधरी ने बताया कि नगरपालिका द्वारा यह कार्यवाही आगे अन्य स्थान सब्जी मण्डी, राहुगेट, बस स्टेण्ड आदि अन्य स्थानों पर भी जारी रहेगी। पालिका द्वारा की गई कार्यवाही से आमजन ने राहत की सांस ली है। आगे भी शहर में घूम रहे बेसहारा गौवंश को पकड़कर निरंतर गौशाला में भिजवाने की मांग की है।

You might also like