औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर आज

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र चूरू की ओर से शुक्रवार, 01 मई को प्रातः 11 बजे तारानगर पंचायत समिति सभागार में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उद्योग महाप्रबंधक नानुराम गहनोलिया ने बताया कि शिविर में तारानगर क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण युवाओं, उद्यमियों एवं बेरोजगारों को उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इनमें डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, राजस्थान एमएसएमई पॉलिसी, राजस्थान ओडीओपी पॉलिसी, राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी एवं राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उद्योग, सेवा एवं व्यवसाय क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक व्यक्ति अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर विभागीय योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

You might also like