पुलिस ने अवैध शराब की ब्रांच पर छापा मारकर जब्त की करीब 250 लीटर अंग्रेजी / देशी शराब व बीयर
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पीछे चल रही अवैध शराब की ब्रांच पर छापा मारकर करीब 250 लीटर अंग्रेजी / देशी शराब व बीयर जब्त की है। तारानगर थाना प्रभारी आरपीएस स्वाति बूरी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेन्ज द्वारा चलाये जा रहे अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय चूरू निश्चय प्रसाद एम द्वारा अवैध शराब तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश प्रदान किये गये। जिस पर तारानगर पुलिस टीम ने रिछपाल सिंह चारण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सेक्टर राजगढ़, रोहित सांखला, आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत तारानगर, चूरू के निकट सुपर विजन में अवैध शराब सुरागरशी के खिलाफ कार्यवाही करते हुये बुधवार रात्रि को तारानगर के रोडवेज बस स्टैण्ड के पिछे बिना लाईसेंस /परमीट के चल रही अवैध ब्रांच में अलग-अलग ब्राण्डों की अंग्रेजी व देशी शराब तथा बीयर कुल 131 लीटर अंग्रेजी शराब, 90 लीटर बीयर व 27 लीटर देशी शराब राजस्थान निर्मित जब्त की व ब्रांच से शराब बिक्री की राशि के कुल 19100/- रूपये बरामद किये। पुलिस को देखकर अवैध शराब ब्रांच संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम-1950 में प्रकरण दर्ज करके तफतीश सत्य प्रकाश उप निरीक्षक, पीएस तारानगर को सौंपी है। सम्पुर्ण कार्यवाही में जिला पुलिस अधीक्षक चूरू का नजदीकी सुपरविजन रहा। अवैध शराब ब्रांच पर छापा मारने वाली तारानगर पुलिस टीम में स्वाति बूरी, आरपीएस, प्रो० थानाधिकारी पुलिस थाना तारानगर, सुरेश कुमार यादव उप निरीक्षक, विजय सिंह सहायक उप निरिक्षक. महेशचन्द सहायक उप निरिक्षक, भैरूसिंह हैड कांस्टेबल., बलवान सिंह कांस्टेबल, प्रदीप कुमार कांस्टेबल, बलजिन्द्र कुमार चालक कांस्टेबल शामिल थे।