नव निर्मित शाकम्भरी माता मंदिर का उद्घाटन

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में लोहा कच्चा मार्ग पर नव निर्मित शाकम्भरी माता मंदिर का उद्घाटन अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य प्रज्ञानानंद महाराज ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया। मंदिर का निर्माण सुधीर कुमार चौमाल द्वारा प्रदत्त भूमि पर महंत आनंदगिरि महाराज द्वारा करवाया गया है। शंकराचार्य के आगमन पर उन्हें रथारूढ कर डीजे के साथ घोड़ों पर सवार साधु संतों के काफिले के साथ पुष्प वर्षा करते हुए मंदिर तक लाया गया। एक सौ आठ कन्याओं के पूजन हवन के साथ पूर्ण रूप से मंत्रोच्चार के बीच वास्तु कला के बेजोड़ स्वरूप में नव निर्मित मंदिर में विधि विधान पूर्वक मां शाकम्भरी और काली की भावपूर्ण मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर शंकराचार्य के साथ सुधीर कुमार चौमाल, पूर्व एडीएम जगदीश प्रसाद गौड़, डॉक्टर मधुसूदन मालानी, अंबिका प्रसाद हरित, पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि एवं साधु संत मंचासीन रहे। जगद्गुरु शंकराचार्य प्रज्ञानानंद सरस्वती ने इस रमणीक स्थल पर सतत रूप से श्री विद्या के रूप में मां शाकम्भरी के सदैव विराजित रहकर क्षेत्र के नागरिकों के कल्याण हेतु आशीर्वचन दिया। मातृ शक्तियों द्वारा मंगल पाठ किया गया जिन्हें माता के प्रसाद स्वरूप सौभाग्य की वस्तुएं भेंट की गई।भजन गायक राकेश बावलिया द्वारा सुंदर भजन एवं माँ शाकम्भरी का मंगल पाठ वाचन किया गया। संत आनंदगिरि महाराज ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस आयोजन में झुंझुनूं के विजेंद्र, चौथमल सैनी, प्रवीण शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर नंदकिशोर चाकलान, वासुदेव चाकलान, जयप्रकाश ताम्रायत, अनुराग हरितवाल, सत्यनारायण सेवदा, परमेश्वर प्रसाद आत्रेय, सुरेन्द्र चुलेट, जगदेव सांखोलिया, रामदेव चंदनिया, उम्मेद मिश्रा आदि ने आगंतुकों का स्वागत किया।

You might also like