कराटे में प्रिंस एकेडमी ने 5 स्वर्ण सहित 15 मेडल जीते
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । सीकर में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जयपुर-बीकानेर बाईपास, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 मेडल जीते हैं। विद्यार्थियों द्वारा हासिल पदकों में 5 स्वर्ण, 3 रजत एवं 7 कांस्य पदक शामिल हैं।
सब-जूनियर 7 वर्ष 25 किग्रा. भार वर्ग में प्रियांशु कंवर व 28 किग्रा. भार वर्ग में वंश, अंडर 8 वर्ष 45 किग्रा. भार वर्ग में विहान, 11 वर्ष 35 किग्रा. भार वर्ग में विनय प्रताप एवं 13 वर्ष 30 किग्रा. भार वर्ग में आयुष ने स्वर्ण पदक हासिल किया है।
इसी प्रकार अंडर 9 वर्ष 26 किग्रा. भार वर्ग में देव, 10 वर्ष छात्र वर्ग में दक्ष राठौड़ एवं 11 वर्ष 35 किग्रा. भार वर्ग में गौतम ने रजत पदक प्राप्त किया है। कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों में अर्चित, रोहन, वंश, हिमांशु, पार्थ शर्मा, ईशांत एवं देवांश शामिल हैं।
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, प्रबंध निदेशक एम. आर. अग्रवाल, प्रिंसिपल पूनम चौहान एवं खेल प्रभारी गिरीश चौहान ने पदक विजेता विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाइयां दी।