बस की चपेट मे आने से युवक की दर्दनाक मृत्यु

 

 

अमित प्रजापत 

सुजानगढ़ (नवयत्न)। शनिवार दोपहर को सुजानगढ़ सालासर रोड पर बोबासर पुलिया के पास निजी बस की चपेट मे आने से पैदल जा रहे युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गयी। सूचना पर टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार, एम्बुलेंस चालक नवरत्न बिजारणिया, कुलदीप सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे तथा शव को सुजानगढ़ अस्पताल की मोरचरी मे रखवाया। मृतक की पहचान ओमप्रकाश (36) पुत्र सीताराम जाट, निवासी डोटासरा (पाटोदा) लक्ष्मणगढ़ सीकर के रूप मे हुई है। जानकारी के मुताबिक युवक शादीशुदा है तथा दो बच्चे हैं। सदर पुलिस सुजानगढ़ के हेड कांस्टेबल महेंद्र मीणा मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। परिजनों ने बस चालक द्वारा लापरवाही से बस चलाते हुए टक्कर मारने का आरोप लगाया है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

You might also like