भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । पश्चिम बंगाल, असम और पुंडुचेरी में बीजेपी की जीत पर सुजानगढ़ शहर के गांधी चैक में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर व आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिन्दबाद के नारे लगाए। बंगाल की जीत पर खास झालमुड़ी भी खिलाई गई। इस दौरान पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस जीत के साथ विश्व स्तर के नेता के रूप में स्थापित हो गए हैं। महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री जयश्री दाधीच ने कहा कि यह उन कार्यकर्ताओं की जीत है, जिन्होंने इस दिन के लिए बरसों तक अपना खून पसीना बहाया। मंडल अध्यक्ष विनय मटोलिया ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत आगे यूपी, हिमाचल, पंजाब समेत कई राज्यों की राजनीतिक दिशा तय करेगी। इस दौरान एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता बाबूलाल कुलदीप, बुद्धिप्रकाश सोनी, पवन माहेश्वरी, वैद्य भंवरलाल शर्मा, भागीरथ करवा, दीनदयाल पारीक, पुरुषोत्तम शर्मा, कमल दाधीच, प्रकाश भार्गव, नवरत्न पुरोहित, राजेश सुंदरिया, रिछपाल बिजारणियां, महेश शर्मा, गणेश मंडावरिया, पंकज घासोलिया, प्रकाश मायछ, गौरव इंदौरिया, प्रियांशु लड़ा, प्रेमप्रकाश स्वामी, सौभाग कंवर, बलराम सोनी, प्रहलाद जाखड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।