नरेंद्र गुर्जर ने की बेडम से शिष्टाचार मुलाकात
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । प्रदेश सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम से सुजानगढ़ गुर्जर समाज के अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर ने शिष्टाचार भेंट की है। नरेंद्र गुर्जर ने बताया कि इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, युवाओं के रोजगार, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहन देने और उन्हें मुख्यधारा में आगे बढ़ाने के लिए विशेष योजनाएं बनाने का किया आग्रह किया गया। गुर्जर ने बताया कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर भी विशेष चर्चा हुई। गुर्जर ने बताया कि समाज और सरकार के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में भी हम लोगों ने कई अहम कार्य कर रहे हैं। साथ ही गृह राज्य मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार समाज के सभी वगों को साथ लेकर, प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।