भाजपा की प्रचंड जीत पर मनाया जश्न : ललित जोशी
नीलेश मुद्गल
झुंझुनू (नवयत्न) । आज झुंझुनू उच्च न्यायालय में बंगाल, आसाम ओर पुडुचेरी में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एडवोकेट हनुमान सिंह महला व अध्यक्ष लेखाकार संघ रामावतार कुमावत के नेतृत्व सभी साथी अधिवक्ताओं के साथ एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशियां मनाई ओर शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि जिला मीडिया प्रभारी भाजपा ललित कुमार जोशी ने इस जीत को अभूतपूर्व बताते हुए इसे राष्ट्रवाद की जीत बताया और बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग,समर्पण और बलिदान को समर्पित किया ओर प्रधानमंत्री मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों पर ये जनता का अटूट विश्वास था जो इतनी बड़ी जीत भाजपा को मिली कार्यक्रम में प्रमोद महमिया,पवन टाइपिस्ट, सुंडाराम,सतीश कटेवा,महेश शर्मा,संत कुमार सैनी, राजेश महमिया,कृष्ण कुमार महमिया, सैयद अजीज नकवी,सुरेश कालेर,महेंद्र लोटासरा,अजीत राहड, सनवर कुरैशी,जाहिर हुसैन,महेश कौशिक,योगेश कटारिया,आजम फारूकी पीरजी,भवानी शेखावत, योगेश चोमांल,ca लोकेश अग्रवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।