एसपी ने किया थाने का निरीक्षण
निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी उपखंड के हरियाणा सीमा स्थित मेहाड़ा थाने का झुंझुनूं एसपी ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र की जानकारी लेकर अपराधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि मेहाड़ा थाना क्षेत्र का अधिकांश एरिया हरियाणा सीमा से सटा हुआ है। यहां अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने कर बदमाश हरियाणा में भाग जाते है। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि वर्तमान में साइबर क्राइम अधिक बढ़ रहा है। अनजान काल को लेकर जागरूक रहें तथा अपने बैंक संबंधित जानकारी किसी से साझा नहीं करें। इसके अलावा किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सुचित कर पुलिस का सहयोग करें। एसपी ने कस्बे में जाम की समस्या को लेकर जल्द प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान कस्बे व थाने का निरीक्षण कर पेंडिंग मामलों का निस्तारण करने, रिकार्ड संधारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने थाने में पेंडिंग मामलों का निस्तारण करने, माल खाने का निरीक्षण कर परिवाद लेकर आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए। वहीं हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रभावी गश्त कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों व ग्राम रक्षकों की बैठक कर पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया।इस मौके पर एएसपी फूलचंद मीणा, डीएसपी जुल्फीकार अली, थानाधिकारी राममनोहर, एएसआई पतराम, भीम सिंह, अनिल कुमार, एचसी राजेश कुमार, पंकज कुमार, रोहिताश सहित अनेक लोग मौजूद थे।