भाजपा की प्रचंड जीत पर विधायक मील का जताया आभार

श्रवण सारस्वत
रींगस (नवततन) । हाल ही में संपन्न हुए असम और बंगाल के चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने पर खंडेला के लोकप्रिय विधायक सुभाष मील का भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ भाजपा नेता मूलचंद जांगिड़ के नेतृत्व में जांगिड़ ट्रांसपोर्ट कंपनी मिल तीराह परआभार व्यक्त किया, तत्पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिशबाजी कर एवं मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया, गौरतलब है कि खंडेला विधायक सुभाष मील पिछले 1 महीने से असम एवं बंगाल चुनाव में बूथ को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई, इस मौके पर विधायक सुभाष मिल ने कहां की यह जीत बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की त्याग और बलिदान की जीत है, आज उन्ही कार्यकर्ताओं की संघर्ष के बदौलत ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी जन्म स्थान पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बन पाई है इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भातरा, वरिष्ठ भाजपा नेता मूलचंद जांगिड़, कालूराम कुमावत, एडवोकेट दीपक बाजिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश कौरखन्या, बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट गिर्राज सिंह तंवर, विष्णु गंगावत, तेजपाल कुमावत, अरुण बावड़ीका, अभिषेक सिंह शेखावत, सुनील पलसानिया , एडवोकेट कैलाश चंद्र धायल, , दुर्गा ढींगरा, संगीता निर्वाण, विष्णु चुलैट , निर्मल सिंह, मंडल प्रभारी एडवोकेट रामकिशन सैनी,उपेंद्र पारीक, देवेंद्र महेश्वरी, महेंद्र बड़ोदा, महेंद्र बावलिया, दिनेश भातरा, गोग़राज भामु, जेपी धाबाई,महेंद्र धाबाई, मुकेश शर्मा,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You might also like