गांव की बेटी का यूपीएससी में चयन होने पर ग्रामीणों ने किया सम्मान, प्रीती जेवरिया ने हासिल की 521वीं रैंक

निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी उपखंड के रवां गांव की बेटी का यूपीएससी में चयन होने पर ग्रामीणों की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यव्रत शास्त्री, विशिष्ट अतिथि एएसपी फूलचंद मीणा, सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता पूर्व सरपंच रेखा जेवरिया ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में यूपीएससी चयनित प्रीति जेवरिया ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनके इस सम्मान की वास्तविक सार्थकता तब होगी, जब गांव का कोई और युवा भी उच्च मुकाम हासिल करेगा और वह स्वयं एक आईपीएस अधिकारी के रूप में उसका सम्मान करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि वे सामान्य परिवार से निकलकर यहां तक पहुंची हैं और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करेंगी, ताकि गांव के लोगों को उन पर गर्व हो। इस दौरान ने प्रीति की सफलता को ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो समाज और राष्ट्र के भविष्य को संवारती है। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रीति जेवरिया का गांव में आगमन घोड़ी पर बैठाकर डीजे और महिलाओं के मंगल गीतों के बीच अंबेडकर पार्क तक लाया गया। इस दौरान पूरे गांव में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर एडवोकेट शिवकुमार जेवरिया, कैलाश कल्याण, विकास स्वामी, रमेश शर्मा, वीरेंद्र मीणा, हजारीलाल मीणा, लक्ष्मी नारायण मेहरा, अनिल, एएसआई महिपाल, एडवोकेट अनीता गुर्जर, पूर्व सरपंच रामनिवास गुर्जर, मोहर सिंह, सुरजीत खटौती, कृष्ण पोसवाल, नरोत्तम जांगिड़, रेवताराम कराना, प्रकाश सिहोडिया, काशीराम यादव, रोशन अवाना, शक्ति सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

You might also like