निजी अस्पताल में युवती से दुष्कर्म

डी. के. सैनी
जयपुर (नवयत्न) । राजधानी जयपुर के एक निजी अस्पताल में केयरटेकर के रूप में काम करने वाली युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ड्यूटी ऑफिसर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है
पुलिस ने बताया कि जयपुर की रहने वाली 21 साल की युवती ने मामला दर्ज कराया है कि वो एक निजी अस्पताल में केयर टेकर के पद पर कार्यरत है। गत 8 फरवरी की रात को वो अस्पताल में थी,तभी रात करीब 1 बजे हॉस्पिटल में ड्यूटी ऑफिसर ने उसे बहाने से बुलाया और अकेलपन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना का वीड़ियों अपने मोबाइल में बना लिया और किसी को बताने पर वीड़ियों वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी आए दिन उसे ब्लैकमेल करने लगा। रोज-रोज की धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने नौकरी छोड़ दी। जिसके बाद भी आरोपी पीडिता को आए दिन ब्लैकमेल करता था। परेशान होकर पीड़िता ने थाने पहुंच पुलिस की शरण ली और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

You might also like