ग्राम रथ 2026, प्रभारी बबलू चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनू (नवयत्न) । भाजपा नेता निषीत कुमार (बबलू चौधरी) ने बतौर प्रभारी शनिवार को पिलानी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धंडावा में ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट’ के अंतर्गत रथ को हरी झंडी दिखाई।
इस मौके पर भाजपा नेता बबलू चौधरी ने कहा कि यह ग्राम रथ अभियान आधुनिक कृषि के संदेश को सीधे किसानों तक पहुँचाने का एक माध्यम है, ताकि वे 2026 की बड़ी एग्रीटेक मीट का लाभ उठा सकें।
उन्होंने बताया कि ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026 राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसका मुख्य लक्ष्य कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक, निवेश और वैश्विक सहयोग के माध्यम से विकास को गति देना है।
दरअसल, यह आगामी 23 से 25 मई, 2026 तक जयपुर में होने वाले ‘ग्राम 2026’ कार्यक्रम के प्रचार और जनजागरूकता के लिए शुरू किया गया एक विशेष रथ अभियान है।
इस दौरान पिलानी विधानसभा प्रत्याशी राजेश दहिया, सरपंच रामेश्वर जी, डॉ सुरेंद्र सिहाग, ग्राम सेवक संदीप गोयल, चिड़ावा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल जी, झुंझुनू शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह कालीपहाड़ी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।