विशेषज्ञों ने सेमिनार में बताए साइबर ठगी से बचने के उपाय
निसं
पिलानी (नवयत्न) । कस्बे में साइबर क्राइम पर सेमिनार का आयोजन शनिवार को हुआ। जन कल्याण युवा संस्थान शाखा पिलानी तथा इन्द्रमणि मंडेलिया महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में विशेषज्ञों ने साइबर ठगी के बढ़ते अपराधों पर चिन्ता जताते हुए बचाव के उपाय सुझाए। सेनिमार में जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर मुख्यअतिथि थे। बिरला शिक्षण संस्थान उप निदेशक अजय कुमार अग्रवाल ने अध्यक्षता की। अतिथियों ने आज के तकनीक के युग में साइबर ठगी की बढ़ती चुनौती पर चर्चा करते हुए बचाव के उपाय सुझाए । एडवोकेट ईशान मिश्रा,साइबर सैल के अशोक कुमार विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित हुए। वक्ताओं ने दिन प्रतिदिन ठगी के बदलते तरीकों पर चर्चा करते हुए फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट,बिजली बिल बकाया के नाम पर लोगों को डरा कर खातों से फ्रोड की संभावनाओं की जानकारी दी तथा जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने फिशिंग लिंक, सेक्सटॉर्शन, सोशल मीडिया हैकिंग और लोन ऐप फ्रॉड, फेसबुक से फ्रोड से जुड़ी जानकारी देते हुए सावधानी बर्तने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने साइबर ठगी के शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने के की हिदायत दी।इससे पहले महाविद्यालय प्राचार्य डा. अशोक कुमार, उप प्रचार्य डा. दीप्ति कौशिक एवं प्रबंध समिति के पवन जखोडिय़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। नितेन्द्र पाठक ने सेमिनार से जुड़ी जानकारी दी। गौरव कुमार सैनी, प्रमोद कुमार सैनी,डॉ अशोक वर्मा, ऋषि राज सिंह राठौड़,प्रवीण पाडिय़ा सहित ने बड़ी संख्या में कस्बे के नागरिकों ने भाग लिया।शाखा अध्यक्ष डॉ. मनोज जांगिड़ के नेतृत्व में अतिथियों का प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।