प्रिंस के 213 विद्यार्थियों का एनडीए लिखित परीक्षा में चयन
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । हाल ही में घोषित एनडीए यूपीएससी लिखित परीक्षा अप्रैल 2026 में सीकर स्थित प्रिंस एनडीए एकेडमी व प्रिंस सैनिक स्कूल के 213 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विद्यार्थियों की इस बड़ी सफलता पर प्रिंस एनडीए एकेडमी व प्रिंस सैनिक स्कूल में जश्न का माहौल रहा। निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर बीबी जानू, ब्रिगेडियर एचएस पिलखवाल, कोमोडोर मंजीत सिंह, एसएसबी एक्सपर्ट ब्रिगेडियर मंगेज सिंह, कोमोडोर चंद्रशेखर आजाद, कर्नल जीएस बैदवान, कर्नल डीएस चीमा, कर्नल एचएस ग्रेवाल, कर्नल प्रमोद बडसरा, कर्नल मुक्तेश्वर प्रसाद, कर्नल कुरियन जैकब, एकेडमिक हेड पवन कुमावत, प्रबंधन सदस्य निरुपम सुण्डा आदि ने चयनित विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाइयां दी।
अप्रैल 2026 में घोषित एनडीए 156 एसएसबी फाइनल मेरिट लिस्ट में प्रिंस एनडीए एकेडमी व प्रिंस सैनिक स्कूल के 30 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। जिनमें से 12 विद्यार्थियो ने ऑल इंडिया टाॅप-100 में रैंक हासिल की है।
विगत एक वर्ष में प्रिंस एनडीए एकेडमी के 60 कैडेट्स एनडीए, टीईएस, सीडीएस आदि एसएसबी में अंतिम रूप से चयनित हो चुके हैं। प्रिंस में कक्षा 6 से 12वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ब्रिगेडियर एवं कर्नल रैंक के 11 डिफेंस ऑफिसर्स द्वारा डिफेंस व सिविल सर्विसेज जैसी उच्च प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है।
चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि प्रिंस में एनडीए यूपीएससी एवं एसएसबी एक्सपर्ट टीम द्वारा लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू की तैयारी के साथ ही कैंपस में विभिन्न एक्टिविटीज एवं खेलकूद द्वारा विद्यार्थियों के ओवरऑल पर्सनैलिटी डवलपमेंट के कारण ही एनडीए एसएसबी जैसी उच्च स्तरीय परीक्षा में प्रिंस से एक के बाद एक लगातार सलेक्शन हो रहे हैं।